विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक स्वस्थ होना जरुरी-बलाई

SHARE:

विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक स्वस्थ होना जरुरी -बलाई
देसूरी,पाली।

आज का विद्यार्थी कल का नागरिक है अतः विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक स्वस्थ होना जरुरी है। उक्त उद्गार मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारंगवास में आज से शुरू हुए ब्लाक स्तरीय विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए।
बलाई ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, अतः विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम हमारे लिए उपयोगी सिद्ध होगा।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने कहा कि हमारी शिक्षा का उद्देश्य बालक का समग्र विकास करना है।यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के समग्र विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई व अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली का स्वागत किया गया । तत्पश्चात दक्ष प्रशिक्षक लीलाधर पालीवाल ने इस प्रशिक्षण के विभिन्न माडयूलो की जानकारी दी गई। उद्घाटन सत्र का संचालन सुरेश कुमार ने किया। परिचय सत्र के पश्चात प्री टेस्ट लिया गया।दक्ष प्रशिक्षक निर्मल मकवाना, लीलाधर पालीवाल, तरुण गर्ग ने स्वस्थ बढ़ना, भावनात्मक एवं मानसिक कल्याण तथा पारस्परिक संबंध पर गतिविधियां करवाते हुए विस्तृत जानकारी दी गई। सभी संभागियो ने एस एच डब्लू पी एप डाउनलोड कर उस पर कार्य करना सिखाया। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने भी प्रशिक्षण सत्रों का अवलोकन कर संबलन प्रदान किया। प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं मदनलाल माली व मोहनलाल ने संभाली।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत के अंतर्गत फ्लैगशिप कार्यक्रम है जो इस वर्ष से राजस्थान के सभी राजकीय उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित होना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment