ब्रह्माकुमारी फालना सेंटर दिव्यज्योति भवन का चौदहवाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया।
फालना,पाली
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्यज्योति भवन का फालना सेंटर का आज वार्षिक उत्सव कार्यक्रम दीप प्रज्वलन नगरपालिका अध्यक्ष ललिता रमेश शा समाजसेवी अमित मेहता व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाली विश्व में सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था है इस संस्था के संस्थापक प्रजापति ब्रह्मा बाबा ने माताओं और बहनों को शुरू से आगे रखने का फ़ैसला लिया इसी के कारण विश्व की अन्य सभी आध्यात्मिक और धार्मिक संस्थाओं के बीच ब्रह्माकुमारी अपना अलग अस्तित्व बनाए हुए हैं।इस अवसर पर उन्होंने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और सेटर पर धर्म की ओर गतिविधियां बड़े ऐसी आशा व्यक्त की इस अवसर पर सेंटर की संचालिका मीरा दीदी,अध्यक्ष ललिता शा समाजसेवी अमित मेहता व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा सांसद प्रतिनिधि रमेश शाह,जसवंत सिंह देवड़ा, अशोक बछेटा,वीरेंद्र सिंह फौजदार,धनुं आदी लोगों की उपस्थिति में दिव्यज्योति भवन का वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





