साड़ी बैंक के तीन वर्ष पूर्ण : गरीब महिलाओं की मदद का बना सशक्त माध्यम।

SHARE:

साड़ी बैंक के तीन वर्ष पूर्ण : गरीब महिलाओं की मदद का बना सशक्त माध्यम।

अयोध्या।महामहिम उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से तुलसी नगर पूरे हुसैन अयोध्या में संचालित साड़ी बैंक ने अपने तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए। इस अवसर पर साड़ी बैंक संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें साड़ी बैंक की संचालिका ने संस्था के उद्देश्यों तथा उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।संचालिका अधिवक्ता डॉ रश्मि ने बताया कि साड़ी बैंक की स्थापना का मुख्य लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सम्मानजनक और अच्छी गुणवत्ता की साड़ियाँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बीते तीन वर्षों में संस्था ने हजारों महिलाओं तक सहायता पहुँचाई है, जिससे उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने में आत्मविश्वास मिला है।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी साड़ी बैंक की पहल को सराहा और कहा कि यह योजना समाज की जरूरतमंद महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।कार्यक्रम के दौरान अनिता पाण्डेय, रीमा यादव, सुनीता वर्मा, रुचि सिंह, निशा, संयुक्ता यादव, राजेश्वरी तिवारी, नमिता श्रीवास्तव, विमलेश, सची सिंह और संगीता आहूजा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं सम्मानित महिलाएँ मौजूद रहीं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment