चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
कपासन आम मुस्लिम अंजुमन कमेटी प्रवक्ता गुड्डू खान ने बताया कि स्थानीय मोहम्मद इरफान के संयोजन ओर जावद शहर काजी आदिल रजा की सरपरस्ती में 45 उमराह यात्रियों ने मक्का और मदीना शरीफ की 21 दिनों की पवित्र उमराह यात्रा की वहां से वापस कपासन आने पर दरगाह शरीफ के बाहर कपासन शहर काजी मौलाना मोहम्मद सईद ने 45 यात्रियों का साफा पहनाकर फुल मालाओं से इस्तकबाल किया
, यहां उपस्थित मुस्लिम धर्मावलिबियों ने एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की और अल अख्तर टूर्स एंड ट्रेवल्स की सराहनीय सेवा की भूरी भूरी प्रशंसा कि इस टूर्स में कपासन,डिंडोली रामथली, जावद, बोदीयाना, के उमराह यात्री थे यात्रा कर वापस सफलतापूर्वक आने पर पश्चात सभी उमराह यात्रियों ने मिलकर ढोल नगाड़ों के साथ दरगाह शरीफ में चादर पेश कर मुल्क में अमन चैन खुशहाली की दुआएं की इस अवसर पर मोहम्मद शेर अंसारी मोहम्मद शरीफ बाबू खान अनवर खान इस्माइल पौंड मोहम्मद रशीद तुरकिया इरफान अंसारी इलियास अंसारी मुराद खान राबिया खान इकबाल भाटी रुस्तम भाई रफीक खान मुख्तियार खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





