अयोध्या संत समागम और महामहंताई समारोह का भव्य शुभारंभ।

SHARE:

अयोध्या संत समागम और महामहंताई समारोह का भव्य शुभारंभ।

अयोध्या।

धर्मनगरी अयोध्या में पूज्य संतों के पावन सान्निध्य में आयोजित झारा भंडारा एवं महंताई समारोह का भव्य आयोजन 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। यह पाँच दिवसीय आयोजन श्री राम जानकी मंदिर, श्री राम गुफा, रानू पाली तथा पंचमुखी दरबार, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर संपन्न हो रहा है।
इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी अभिराम दास जी महाराज, ऋषिकेश तथा महंत भानुदास जी महाराज, अयोध्या धाम का विशेष सान्निध्य प्राप्त है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 30 नवंबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे आयोजित होने वाला महामहंताई समारोह है। इस अवसर पर श्री रामाचार्य महायज्ञ का आयोजन प्रतिष्ठित विप्रों और महंत श्री तुलसीदास 90 न्यायाचार्य जी महाराज द्वारा कराया जाएगा।
महायज्ञ के मुख्य अजमान महंत कृष्ण दास जी महाराज (बर्फानी आश्रम, ओंकारेश्वर एवं भोपाल) होंगे। बेंगलुरु, कर्नाटक से स्वर्गीय नाथूराम जी मीणा परिवार भी यजमान के रूप में सम्मिलित हो रहा है।
आयोजन की सफलता हेतु महंत श्री मणिराम दास जी, लुथुरिया हनुमान मंदिर भरतपुर के संतगण तथा ओमनाथ मंदिर, भावनगर के विनीत श्रीराम जी महाराज स्वागतकांक्षी के रूप में जुड़े हैं।
यह भव्य संत समागम अयोध्या की आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला है, जहाँ हजारों श्रद्धालु संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी होंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment