महाराजा इंटर कॉलेज में सचल विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन।
अयोध्या। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और विज्ञान-प्रौद्योगिकी में हो रहे विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 28 नवम्बर 2025 को महाराजा इंटर कॉलेज में किया गया।
इस प्रदर्शनी में दैनिक जीवन में मशीनें विषय पर आधारित सचल विज्ञान बस लाई गई, जिसमें 20 स्वचालित एवं हस्तचालित मॉडल प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने इन मॉडलों के माध्यम से मशीनों के सिद्धांत, उपयोग और महत्व को प्रत्यक्ष रूप से समझा। प्रदर्शनियों के साथ विज्ञान आधारित फिल्म, विज्ञान व्याख्यान तथा विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन भी आयोजित किया गया।
प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों को यह बताना रहा कि मशीनें हमारे दैनिक जीवन घरेलू उपयोग से लेकर परिवहन, उद्योग और संचार तक—हर क्षेत्र में अनिवार्य भूमिका निभाती हैं। नई तकनीकों को अपनाने और मशीनों के नए स्रोत खोजने की जरूरत पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण मिश्र, प्रवीण श्रीवास्तव, पवन साहनी, परमात्मा प्रसाद पांडेय, अजय यादव, देवेंद्र पांडेय, श्रीमती अर्चना पांडेय, अनिल पांडेय, अनिल रावत, राजेश पांडेय सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ से आए विशेषज्ञ गौरव यादव, रमेश कुमार और सूरज यादव ने छात्र–छात्राओं को कई वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल प्रयोगों और प्रदर्शन के माध्यम से समझाया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





