सांसद खेल महोत्सव का आगाज।
फालना,पाली
ग्राम पंचायत फालना गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे पाली लोकसभा के संसदीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करण सिंह राजपुरोहित प्रशासक व पी.इ.ओ. व प्राचार्य अब्दुल करीम टॉक की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया खेल प्रतियोगिता 3 नवंबर से 5 नवंबर तक तीन दिन खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे!
प्रशासक राजपुरोहित ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव से खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा तथा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा खिलाड़ियों से खेल भावना से खेल खेलने का आग्रह किया!
इस दौरान पटवारी भोलाराम चौधरी, समाजसेवी गोवर्धन सिंह सोलंकी. खेल प्रतियोगिता प्रभारी व शारीरिक शिक्षिका ममता hराठौड गोरधन कवर व्याख्याता सूर्य नारायण जोशी, बाबूलाल चौधरी, रमेश दादालिया, अमृत सिंह राव, मंजू मेंशन, पूनम शाक्य, अनिल चौधरी रतन सिंह चौहान, चंद्र प्रकाश शर्मा सहित ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित थे!
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





