एसीबीईओ देसूरी ने जाटों की डोरन व मेघवालों का बड़ा बास सादड़ी विद्यालय का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए निर्देश
सादड़ी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने शाला संबलन के तहत स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरन व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेघवालों का बड़ा बास सादड़ी का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरन के प्रधानाचार्य महेंद्र देवपाल ने बताया कि एसीबीईओ माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने जिला प्रशासन के नवाचार के तहत विद्यार्थियों द्वारा लाई गई ईको ब्रिक्स से किए गए सौंदर्यकरण को देखा व सराहा।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया तथा विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व कृतित्व की जानकारी देते हुए उनके जन्म के 150वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। संस्था प्रधान देवपाल ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर व्याख्याता फूलीकुमारी जाट, मोहनलाल, विक्रमसिंह, जीवराज जाट समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेघवालों का बड़ा बास सादड़ी का शाला संबलन के तहत कक्षाशिक्षण व अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संस्था प्रधान राजकुमार मेघवाल से विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।इस अवसर पर लकमाराम परिहार व सुमन कुमारी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शाला संबलन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचकर अवलोकन कर एप के माध्यम से प्रविष्टी करते हैं जिसकी उच्च स्तर से मोनीटरिंग की जाती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





