चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
दादा का सपना, पोती ने किया पूरा।
20 साल की उम्र में CA बनी इशिका हींगड़, अब CS प्रोफेशनल की पढ़ाई कर रही हैं।
परिवार को गर्व है कि इशिका हींगड़, पुत्री रेखा और ललित हींगड़, ने मात्र 20 वर्ष की आयु में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनकर अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से एक नई मिसाल कायम की है।
इशिका ने कक्षा 7वीं से ही CA बनने का संकल्प लिया था, और आज उनका यह सपना हकीकत में बदल गया है।
उनकी यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयास से हर सपना साकार किया जा सकता है।
इशिका ने कक्षा 12वीं में 92% अंकों के साथ जिला प्रथम स्थान प्राप्त किया था और उन्हें सरकार द्वारा ‘इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
कक्षा 10वीं में भी उन्होंने 88% अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सरकार की ओर से लैपटॉप पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।
वर्तमान में इशिका कंपनी सेक्रेटरी (CS) के प्रोफेशनल लेवल की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें वक्तृत्व, लेखन और भाषण कला में गहरी रुचि है, जो उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को और निखारती है।
इशिका अपनी इस सफलता का श्रेय स्वर्गीय दादा बलवंत सिंह हींगड़ और दादी विमला हींगड़ के आशीर्वाद, अपने माता-पिता रेखा और ललित हींगड़ के अटूट विश्वास, प्रेम और मार्गदर्शन के साथ-साथ अपनी बहन निकिता हींगड़ और भाई नैतिक हींगड़ के सहयोग और स्नेह को भी देती हैं।
उनकी बहन निकिता हींगड़ ने भी कक्षा 12वीं में 90% अंक अर्जित किए थे और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सरकार की ओर से स्कूटी पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वर्तमान में निकिता CA इंटर की तैयारी कर रही हैं और इशिका के पदचिन्हों पर आगे बढ़ रही हैं।
माता-पिता ने हमेशा अपनी बेटियों का साथ दिया, हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया, और उनके सपनों को अपना सपना समझकर उन्हें पूरा करने में मदद की।
इशिका भावुक होकर कहती हैं कि भले ही दादा जी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन जहां भी होंगे, इस सफलता पर वे अवश्य गर्व और अपार खुशी महसूस कर रहे होंगे।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहे
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





