पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पहुंची सांवलियाजी।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पहुंची सांवलियाजी,
श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के पूर्व अध्यक्ष को दी श्रृद्धांजलि
चितौडगढ जिलें के सांवलियाजी- राजस्थान सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बुधवार शाम को सांवलियाजी पहुंचकर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव को श्रृद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव का गत दिनों निधन को गया था। पूर्व सीएम सिंधिया बुधवार शाम को पूर्व अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव के भाई वर्तमान अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव के निवास पर पहुंची। जहां पर पूर्व अध्यक्ष वैष्णव की छवि के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पूर्व सीएम सिंधिया ने वैष्णव के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने भी पूर्व सीएम के साथ पहुंचकर पूर्व अध्यक्ष वैष्णव को श्रद्धांजलि दी। पूर्व सीएम के सांवलियाजी पहुंचने पर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, बोर्ड सदस्य रामलाल गुर्जर, पवन तिवारी, पंकज जारोली, रमेश वैष्णव, जीएसएस अध्यक्ष राजकुमार वैष्णव, रतन जाट सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम की अगवानी कर स्वागत किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





