ज्ञान चरित्र कौशल का समन्वय कर प्रधानाचार्य राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं।

SHARE:

नरेन्द्र सेठिया चितौडगढ

ज्ञान चरित्र कौशल का समन्वय कर प्रधानाचार्य राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं, विद्यालय में समरसता होना अतिआवश्यक है, समरसता का मूल प्रधानाचार्य है ।
शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भादसोड़ा में आयोजित दो दिवसीय प्रधानाचार्य वॉक् पीठ में उक्त विचार मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किए ।
वाक् पीठ सचिव उमेश चंद्र खटीक, प्रधानाचार्य आक्या ने बताया कि आयोजक प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा, हिमांशु जानी, राष्ट्रपति पुरस्कृत आसावरा प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद राम शर्मा, सीबीईओ गोरधन लाल देवत, वॉक् पीठ अध्यक्ष श्याम लाल लुहाडिया, नोडल प्रधानाचार्य शंभू लाल शर्मा, बागुंड प्रधानाचार्य रमेश चंद्र अग्रवाल, कंथारिया प्रधानाचार्य डॉ. कनकमल जैन, एसबीओ सत्यनारायण गर्ग, आर पी करिश्मा नामदेव ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन कर वाक् पीठ का शुभारंभ किया । कन्नौज प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह शक्तावत ने ईश वंदना प्रस्तुत की ।आयोजक प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने स्वागत उद्बोधन प्रदान किया ।
नाहरगढ़ प्रधानाचार्य माणक लाल जारौली, नपानिया प्रधानाचार्य श्याम लाल लुहाडिया, नोडल प्रधानाचार्य शंभू लाल शर्मा,कंथारिया प्रधानाचार्य डॉ. कनकमल जैन, लेसवा प्रधानाचार्य नव कुमार दशोरा आदि ने विभिन्न विषयों पर वार्ताएं प्रदान की ।
तृतीय सत्र में उपनिदेशक डॉ. महावीर कुमार शर्मा सीडीईओ ने अपने उद्बोधन में बताया कि जीवन में आरोह अवरोह का बहुत महत्त्व है इसलिए प्रधानाचार्य दैनन्दिन जीवन में आरोह अवरोह का संतुलन स्थापित कर शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्राप्त कर सकते हैं । सीडीईओ डाॅ.शर्मा ने हार्टफूलनेस के अन्तर्गत योगा करवाया । सीबीईओ गोवर्धन लाल देवत ने विद्यालय प्रबंधन में टीम स्पिरिट का आह्वान किया । एसबीओ सत्यनारायण गर्ग ने सकारात्मकता पूर्वक कार्य करने का संदेश प्रदान किया । प्रधानाचार्य हिमांशु जानी ने आभार व्यक्त किया । संचालन वाक् पीठ सचिव उमेश चंद्र खटीक, प्रधानाचार्य आक्या ने किया ।
बसंती लाल खेरोदिया, सुरेश चंडालिया, पवन सांखला, रमेश अग्रवाल, मुकेश सरावगी, उदय लाल स्वर्णकार, लोकेश टेलर, भूरालाल माली, दिलीप पोखरना, हिम्मत जोशी, नूतन ओझा, रोहित भट्ट, अनिकेत सांखला
सहित भादसोड़ा के अनेक ग्रामवासियों ने सभी प्रधानाचार्य व शिक्षा अधिकारियों का स्वागत किया । विद्यालय की बालिकाओं ने नृत्य,गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment