पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हुआ भव्य स्वागत।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
चित्तौड़गढ़ में आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत हुआ। हेरिटेज अथॉरिटी के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिठोला चौराहे पर अशोक गहलोत का ज़ोरदार अभिनंदन किया। अशोक गहलोत ने यहां मीडिया से बात करते हुए एसएमएस हॉस्पिटल दुखांतिका पर कहा कि लापरवाही से हालात भयावह बने हैं और न्यायिक जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लीपापोती कर रही है, जवाबदेही से भाग रही है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में शासन व्यवस्था चरमराई हुई है — चुने हुए जनप्रतिनिधियों की सुनवाई तक नहीं हो रही। वहीं बिहार चुनाव को लेकर बोले — राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना है, और लोकतंत्र को बचाने के लिए बिहार में सरकार बदलना जरूरी है।
बाइट-अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





