69वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फालना में समापन।
फालना,पाली
चूरू ने कोटा को फाइनल में 5 विकेट से हरा खिताब जीता*
*स्थानीय सैट पॉल सीनियर स्कूल फालना में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पाली तेज सिंह पंवार के मुख्य आतिथ्य, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाली राजेन्द्र सिंह सांदू की अध्यक्षता,प्रतियोगिता संयोजक फादर एंटोनी डेविडसन एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा पाली बलवीर सिंह राणावत, समाजसेवी अमित मेहता, जिला खेल प्रभारी छैलेन्द्र सिंह राठौड, बाली ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड व प्रतियोगिता नियंत्रण प्रभारी गोपाल पारीक के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी आशा अरोडा व सह प्रभारी प्रकाश मेवाड़ा ने बताया की प्रतियोगिता के संयोजक फादर एंटोनी डेविडसन के नेतृत्व में सैंट पॉल स्कूल फालना के स्टॉफ ने अतिथियों, निर्णायकों, चयन समिति सदस्यों, शारीरिक शिक्षकों व कार्य व्यवस्थार्थ प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कार्मिकों, कॉमेंटेटर, स्कोरर का साफा,माला, मोमेंटो व छाता द्वारा स्वागत किया। विधालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। प्रतियोगिता में कूल 42 टीमों ने भाग लिया जिसमें चूरू ने रोमांचक फाइनल मुकाबलें में कोटा को हराकर खिलाब जीता। दूसरे स्थान पर कोटा व तीसरे स्थान पर जयपुर की टीम रहीं। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टुर्नामेंट का अवॉर्ड चुरू के अभिमन्यु चौधरी को मिला। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संपूर्ण प्रतियोगिता में प्रकाश मेवाड़ा मुंडारा ने कॉमेंटेटर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन समारोह का संचालन डॉ. प्रवीण वैष्णव ने किया। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा बलवीर सिंह राणावत ने *प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एडीईओ तेज सिंह पंवार ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर गोपाल पारीक, हीरालाल मालवीय, भंवर सिंह राजपुरोहित, राजेश पुरी, दलपतराज चौधरी, रूपाराम माली, अब्दूल करीम टांक, कविता गहलोत, अंजू आदरा, मोहनलाल बावल,शंकरलाल परमार,मदनलाल परमार,मदन सुथार,सोहनलाल पारंगी,नैनाराम चौधरी, महावीर सिंह सोनीगरा व सज्जन सिंह राणावत उपस्थित रहें*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





