सांवलिया सेठ के मंदिर में 327 ग्राम वजनी चांदी की एके-47 बंदूक भेंट की।

SHARE:

सांवलिया सेठ के मंदिर में 327 ग्राम वजनी चांदी की एके-47 बंदूक भेंट की।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया।

उदयपुर जिले के मेनार निवासी अजय मेनारिया ने सेना भर्ती में सफलता मिलने पर अपनी अनोखी श्रद्धा दिखाते हुए मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में 327 ग्राम वजनी चांदी की एके-47 बंदूक भेंट की है ।उदयपुर जिले के गांव मेनार निवासी अजय मेनारिया ने सेना भर्ती में पास होकर अपनी मन्नत पूरी होने पर मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में चांदी की एके-47 बंदूक अर्पित की है। करीब 327 ग्राम वजनी चांदी की यह बंदूक श्रद्धा और समर्पण की मिसाल बन गई है। अजय ने परिजन और मित्रों के साथ भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर पहुंचकर यह अनोखी भेंट भगवान को समर्पित की। सांवलिया सेठ के दरबार में भक्त हमेशा अलग अंदाज में मन्नत पूरी होने पर भेंट चढ़ाते रहे हैं। कभी मकान, कभी कार और कभी अफीम का डोडा… अब यह चांदी की एके-47 भी उसी श्रृंखला का हिस्सा बन गई है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment