विद्यार्थी दुनिया में हो रहे तकनीकी नवाचारो को ग्रहण करे।

SHARE:

विद्यार्थी दुनिया में हो रहे तकनीकी नवाचारो को ग्रहण करे।

दीक्षांत समारोह हुआ संपन्न।

फालना,पाली
*एच के हाई टेक आई टी आई सिन्दरू मे दिनांक 04.10.25 को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया | समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री जोराराम कुमावत, केबिनेट मंत्री,पशुपालन गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग रहे| समारोह की अध्यक्षता संस्थान के मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष एवं उद्योगपति नारायण सिंह राजपुरोहित रहे, समारोह के विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र देवासी सरपंच सिन्दरू, संस्थान के मैनेजमेंट कमिटी सदस्य अशोक परमार,अमित मेहता, योगेश खंडेलवाल प्राचार्य राउमावि सिन्दरू, चिमना राम भूतपूर्व सरपंच सिन्दरू रहे | कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरसवती* *प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ | संस्थान के निदेशक/प्राचार्य इंजी. एम.सी.नेहरा,सचिव शरद चौधरी, एवं स्टाफगण द्वारा अतिथियों का साफा, माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया| निदेशक/प्राचार्य ई.एम.सी. नेहरा ने स्वागत भाषण दिया एवं दीक्षांत समारोह व संस्था के बारे में विस्तार से बताया | संस्था का 95 % रिजल्ट रहता है तथा 100%प्लेसमेंट है जिसमे 10+ सरकारी नोकरी,500+ प्राइवेट नोकरी लगे है एवं 45+ छात्र खुद का उद्योग शुरू करके नोकरी देने वाले बने है | उद्योग लगाने में सरकार भी मदद करती है | संस्थान के छात्र श्री राजेश कुमार पुत्र श्री सोना राम निवासी बोया (बाली) का इस वर्ष 2025 में सरकारी नोकरी (कनिष्ठ अनुदेशक) में चयन हुआ है इनको बहुत बहुत बधाई एवं उज्व्वल भविष्य कि कामना करते है | एवं इसी पद पर संस्थान के ट्रेनिंग ऑफिसर श्री भरत कुमार दत्ता एवं अन्य स्टाफ सदस्य श्री भारत कुमार, श्री महेश सेन ,सुश्री पायल मोर्या का भी चयन हुआ है में इन सभी को बहुत बहुत बधाई देता हु एवं इनके उज्व्वल भविष्य कि कामना करता हूँ | पाली से इनके डॉक्यूमेंट वेरीफाई करने के लिए आये अधिकारी ने कहा कि सर आपने नोकरी देने कि फेक्ट्री लगा रखी है आपके यहा से काफी लोग चयनित होते है*|
*संस्था के छात्र श्री हेमंत नेहरा पुत्र सीता राम नेहरा का रेलवे में चयन हुआ है एवं श्री हरीश मीणा पुत्र श्री नोपा राम मीणा दुजाना का विदेश(जर्मन) में कार्य करने के लिए चयन हुआ है | दीक्षांत समारोह में श्री नारायण सिंह राजपुरोहित, श्री अशोक परमार,ने छात्रों को आगे बढ़ने के गुरु मंत्र बताए | माननीय केबिनेट मंत्री,श्री जोराराम जी कुमावत ने उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व् मोमेंटो देकर सम्मानित किया | माननीय मंत्री कुमावत ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए एच के हाई टेक आई टी आई कि खूब प्रशन्नता कि एवं कहा कि यहाँ छात्र छात्राए स्किल भी सीखते है एवं नोकरी भी प्राप्त करते है या खुद का धंधा शुरू करके नोकरी देने वाले बनते है | एच के हाई टेक आई टी आई में गाव सिन्दरू का नाम उचा किया है पास में ही घुमन्तु जाति के लिए 15 करोड़ कि लागत में स्कुल एवं होस्टल बन रही है इससे भी गाव का नाम रोशन होगा | भारत युवाओं का देश है विद्यार्थियों को तकनीकी के क्षेत्र में रास्ट्र को सशक्त बनाने में योगदान करना चाहिए, विद्यार्थी दुनिया में हो रहे तकनीकी नवाचारो को ग्रहण करे एवं टेक्नोलोजी में भारत को सशक्त व विकसित रास्ट्र बनाए | विद्यार्थियों को अपने उदेश्य बनाकर उदेश्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी चाहिए | तकनिकी शिक्षा में जितनी स्किल होगी उतनी ही वेल्यु होगी | भारत सरकार युवाओ के लिए स्किल डेव्लोप्मेन्ट के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है|संस्था के सचिव श्री सरद चौधरी ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद दिया | कार्यक्रम का संचालन उदघोषक श्री प्रकाश मेवाडा मुंडारा द्वारा किया गया| विद्यार्थियों ने बहुत सुन्दर सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये | इस अवसर पर समस्त स्टाफगण, छात्र-छात्राए एवं ग्रामीण मोजूद रहे*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment