अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर में गांधी-शास्त्री जयंती पर झंडारोहण समारोह।
संजय यादव अयोध्या।
2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर, अयोध्या धाम में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर सभी को गांधी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही हम देश की सच्ची सेवा कर सकते हैं।
कार्यक्रम में हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री एवं ‘साहित्य सम्राट’ पत्रिका के संपादक डॉ. सम्राट अशोक मौर्य ने कहा कि इन महान विभूतियों की विचारधारा ही देश को सही दिशा दे सकती है।
वरिष्ठ पत्रकार एस.एन. बागी ने कहा कि इन महापुरुषों की सरल जीवनशैली और महान विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।कार्यक्रम में दैनिक खबरों पर पैनी नज़र के संवाददाता संजय यादव, मीडिया सेंटर के रामजी मौर्य, राजीव कुमार मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, अंकित, बृजेश सेन,श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





