रामनगरी अयोध्या में विजयदशमी पर हुआ विशेष हवन व शस्त्र पूजन।

SHARE:

रामनगरी अयोध्या में विजयदशमी पर हुआ विशेष हवन व शस्त्र पूजन।

संजय यादव,अयोध्या।

विजयदशमी के पावन पर्व पर अयोध्या के चक्रवर्ती राजा दशरथ महल में विशेष हवन, यज्ञ और पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महंत बिंदुगद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य जी के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मंगल भवन पीठाधीश्वर जगद्गुरु कृपालु राम भूषण देवाचार्य जी महाराज भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, विजयदशमी असत्य पर सत्य की और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक पर्व है। इस दिन शस्त्र और शास्त्र दोनों की पूजा का विशेष महत्व है।उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल धार्मिक चेतना का विकास होता है, बल्कि समाज में सत्य, न्याय और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का संदेश भी जाता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment