मां शांति सेवा फाउंडेशन की स्थापना दिवस पर धार्मिक,सांस्कृतिक,सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया मां शांति उत्सव।
अयोध्या।
मां शांति सेवा फाउंडेशन बेनीगंज अयोध्या ने संस्था प्रांगण में मनाया मां शांति उत्सव। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अभय कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य साकेत महाविद्यालय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि का स्वागत संस्थापक बसंत राम एवं पदाधिकारियो ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। संस्थापक बसंत राम ने बताया कि मां शांति सेवा फाउंडेशन संस्था की प्रेरणा स्रोत पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी जी की याद में सामाजिक कार्य हेतु स्थापित किया गया। संस्था प्रेरणा स्रोत 2015 में कैंसर की पीड़ा से देवलोक सिधार गई। उनकी प्रेरणा को याद बनाने के लिए 2018 में उनकी पुण्यतिथि पर संस्था की स्थापना 7 सदस्यों के साथ किया गया। आज उन्हीं की याद में मां शांति वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें शारदीय नवरात्रि को देखते हुए कन्या पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक बसंत राम ने अखंड दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों का नृत्य, पक्षियों के संरक्षण हेतु पानी का प्याला और घोंसला वितरण, पर्यावरण को देखते हुए तुलसी वृक्ष वितरण, पर्यावरण जागरूकता हेतु चित्रकला प्रतियोगिता, अवधी गायन, कवि सम्मेलन के साथ समाज में निर्धन असहाय वृद्ध माताओ को संस्था प्रेरणा स्रोत की स्मृति में साड़ी उपहार स्वरूप भेंट किया। इसके साथ अपने कर्तव्यों के साथ सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु शिक्षा एवं शिक्षणेत्तर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश पुलिस, पत्रकारिता, रेलवे परिवहन, न्यायिक, संचार एवं डाक, कवि साहित्य,गीत गजल व समाज सेवा क्षेत्र में कार्य कर रहे सम्मानित जन को मां शांति आईकॉनिक अवार्ड सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही मां फाउंडेशन की टीम ने एक विशेष सम्मान पत्र मां शांति पारस आइकॉन अवार्ड प्रत्येक वर्ष वार्षिक उत्सव व प्रेरणा स्रोत के स्मृति में प्रबुद्ध समाजसेवी को से सम्मानित करने का निर्णय किया। इस प्रक्रिया में पूर्वांचल के प्रसिद्ध साकेत महाविद्यालय अयोध्या के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अभय कुमार सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रेरणा स्रोत के चित्र पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर अभय सिंह, संस्थापक वसंत राम ने दीप प्रज्वलित किया उपस्थित सभी अतिथियों ने पुष्प अर्पित करते हुए कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य अभय कुमार सिंह अपने उद्बोधन में समाज कार्य को सर्वोच्च कार्य बताया सामाजिक कार्य से निर्धन असहाय पीड़ित जन मानव व पशु पक्षियों की सेवा में लाभदायक होते हैं और समाजसेवी के विचारों से युवाओं तथा जनमानस में सामाजिक विचार का संचार उत्पन्न होता है। उपस्थित अतिथि राजेश चौबे,आकाश गुप्ता सुरेंद्र उपाध्याय अमरेश चन्द्र मिश्रा आदि ने अपने विचार रखें। साथ ही सागर कला भवन के निदेशक एस बी सागर ने चित्र कला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में कु. आयोनिजा गौतम को प्रथम कु. सहना द्वितीय कु . अलिना को तृतिय पुरस्कार प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि संतोष कुमार सिंह ने शेरो शायरी के साथ मन मोहक अंदाज में किया, श्रीमती नेहा कुमारी अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रबंधन संयोजक श्रीमती नेहा कुमारी ने सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन से स्वागत किया। डॉक्टर विनय प्रकाश मौर्य ने सभा में उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही सभी क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रहे सम्मानित जन को संस्था परिवार ने सम्मान पत्र प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में सुरेंद्र उपाध्याय, सुनील आनंद, सीएल गुप्ता, डॉक्टर माता प्रसाद वर्मा, डॉ मनीष राय, मोनू खान, हरिश्चंद्र वर्मा,सी एम श्रीवास्तव, कुमारी खुर्शीद बानो, राजीव रंजन, राकेश निषाद, रणजीत यादव, अजीत कुमार पासवान, श्रीमती रीमा मिश्रा, रामकुमार मौर्य, डॉ वेद प्रकाश बेदी, ताराचंद तन्हा, आर डी आनंद, अनुजेंद्र तिवारी, शैलेंद्र पांडे, गया प्रसाद आनंद, चंद्रगत भारती, मोहम्मद याकूब, श्रीमती डिंपल तिवारी, श्रीमती कात्यायनी उपाध्याय, श्रीमती सुनीता पाठक, अशोक टाटम्बरी, जानवी पांडे, शीतला प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार सिंह शामिल थे। साथ ही कार्यक्रम में सूरज चौधरी मधु यादव प्राजंलि चौधरी हरिश्चंद्र, सुषमा गौतम, सत्येंद्र मिश्रा रामकिशन रामू अमरीश मिश्रा राम शंकर, स्वर्ण लता शुक्ला व संस्था सदस्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





