बीकापुर सीएचसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ,विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने किया उद्घाटन।
अयोध्या।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान एक जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें जन औषधि केंद्र की उपयोगिता और जनकल्याण पर चर्चा की गई।अपने संबोधन में विधायक डॉ. चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की पहल पर आमजन को अब अस्पताल परिसर में ही किफायती और गुणवत्ता युक्त दवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं देशवासियों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने स्थानीय जनता की मांग पर बीकापुर सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव ने जन औषधि केंद्र के माध्यम से आम लोगों को सस्ती व असरदार दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही।
केंद्र के संचालक अभिनव श्रीवास्तव व अभिषेक श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों और अतिथियों का आभार जताते हुए बताया कि इस पहल से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में डॉ. अतुल मिश्रा, डॉ. स्नेहा, प्रधान संघ अध्यक्ष विशाल सिंह, सोनू सिंह, अनिल तिवारी, अवधेश पांडे, गौरव पांडे, आदित्य पांडे, एसपी श्रीवास्तव, दीपक तिवारी सहित आशा कर्मी और अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





