श्रीराम कोट परिक्रमा भगवान श्री रामलला सरकार की सात्विक ऊर्जा का प्रचार-प्रसार के साथ हुई संपन्न।

SHARE:

श्रीराम कोट परिक्रमा भगवान श्री रामलला सरकार की सात्विक ऊर्जा का प्रचार-प्रसार के साथ हुई संपन्न।

अयोध्या धाम।

भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में विगत कई दिनों से चल रहे श्री राम कोट परिक्रमा भगवान श्री रामलला सरकार की पावन परिक्रमा में भाग लेते हुए अयोध्या तथा भारत के कोने-कोने से भगवान श्री रामलाल सरकार के दर्शन हेतु पधारे हुए श्रद्धालु गणों की मौजूदगी एवं धर्म जागरण मंच के सक्रिय सदस्यों में डॉक्टर आर पी पांडे, कबीरमठ के संत शीलदास तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आज पावन परिक्रमा संपन्न हुआ l
उक्त जानकारी धर्म जागरण मंच के अयोध्या नगर प्रभारी शील दास ( कबीरमठ) ने बताया कि इस परिक्रमा का उद्देश्य अयोध्या नगरी में भगवान राम के प्रति जनमानस में सात्विक ऊर्जा का प्रचार-प्रसार एवं आसुरी प्रवृत्तियों के दमन के साथ देश और दुनियां में उत्तरोत्तर खुशहाली एवं समृद्धि रामराज की सुंदर संरचना के साकार हेतु किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले विजया दशमी पर्व से लेकर दीपावली महोत्सव दीप प्रज्वलन के साथ इसकी पावन पूर्णाहुति होगी ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment