फालना में अग्रसेन जयंती महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता पुरस्कृत।

SHARE:

फालना में अग्रसेन जयंती महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता पुरस्कृत

फालना :
अग्रवाल समाज समिति द्वारा फालना में अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में अध्यक्ष रामकिशोर गोयल के सान्निध्य में सुबह 10 बजे पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

समाज के सचिव सुरेशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि एक दिवसीय अग्रसेन जयंती फालना के अग्रसेन भवन में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे विजेताओं को पुरस्कृत समाज के वरिष्ट सदस्यों द्वारा सम्मानित करवाया गया । दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक सामूहिक भोज और तस्वीर की बोली का लाभ प्रवीण पवन गोयल ने लिया। शाम को भगवान अग्रसेन महाराज की आरती कर शोभायात्रा निकाली गई एवं इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । वहीं अनेकों प्रकार की आयोजित प्रतियोगिता में 50 वर्ष से कम महिलाओं के लिए एक मिनट की प्रतियोगिता में प्रथम सुरभि प्रशांत गोयल, द्वितीय पूनम प्रवीण गोयल, तृतीय अर्चना दीपक, एवं 50 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए एक मिनट की प्रतियोगिता में प्रथम मंजू सुरेशचंद्र अग्रवाल, द्वितीय ऊषा प्रवेश अग्रवाल, तृतीय इंदु कमल गोयल पुरुषों की 50 वर्ष से ऊपर एक मिनट की प्रतियोगिता में प्रथम मुकेश अग्रवाल , द्वितीय अजय मित्तल , तृतीय रूपेश गुप्ता एवं पुरुषों की 50 वर्ष से कम की एक मिनट की प्रतियोगिता में प्रथम प्रवीण गोयल, द्वितीय गिरीश अग्रवाल, तृतीय रितेश अग्रवाल रहे ।
बच्चों में नर्सरी से प्रेप में कलर भरो में प्रथम निकित प्रशांत, एवं कक्षा प्रथम से तृतीय में कलर भरो में प्रथम दीवा अंशुमान, द्वितीय दक्ष अंशुमान, तृतीय कौशिक गिरीश रहे । कक्षा चार से सप्तम स्क्रैच बनाओ में प्रथम जयति गिरीश अग्रवाल, द्वितीय कृष्णा हितेश सिंघल , तृतीय तन्वी जगदीश अग्रवाल कक्षा आठवीं से बारहवीं में ऑपरेशन सिंदूर के आधारित कलर भरो में प्रथम गुंजन रितेश सिंहल, द्वितीय मेघल जी सी जैन, तृतीय वेदांग दीपक अग्रवाल एवं कक्षा बारहवीं से ऊपर में एक मिनट की प्रतियोगिता में प्रथम प्रियांशी प्रवीण गोयल, द्वितीय दीपेश अजय मंगल , तृतीय मेघल जैन जी सी जैन आदि विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पालिका उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नरेंद्र बीरबल अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, प्रवीण गोयल, महेंद्र प्रताप, कमल गोयल, रितेश अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, अजय मित्तल, नवनीत गुप्ता, अजय मंगल, महावीर अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, पूनम गोयल, बिना गुप्ता, कुसुम अग्रवाल, सुरभि गोयल आदि ने सहयोग दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment