मारपीट की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था।

SHARE:

मारपीट की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

कपासन

नगर के राजेश्वर बड़ा तालाब में पानी लाने के चुनावी वादे को याद दिलाने की रील इंस्टाग्राम पर डालने को लेकर भूपाल खेड़ा कपासन के 20 वर्षीय युवक सूरज माली पर हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल करने की घटना को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित कमेटी के सदस्यों ने नगर के प्रमुख पांच बत्ती चौराहा स्थित धरना स्थल पर पहुंच कर परिवार जनों एवं माली समाज के सदस्यों सहित कांग्रेस पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मोहन डागर महासचिव,भैरू लाल चौधरीजिलाध्यक्ष चित्तौड़गढ़, जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व उपाध्यक्ष एवं श्रम सलाहकार समिति,ताराचंद सैनी सचिव सचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पहुँचकर पीड़ित युवक के परिवारजनों से मिलकर घटना के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई।कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत करवायेगी। उसके उपरांत मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं श्रम सलाहकार समिति सदस्य जगदीश राज श्रीमाली ने कहा कि यह पूरी घटना साजिश की तहत की गई हैं। पानी की मांग करने वाले नौजवान की आवाज को दबाने के लिए उस पर जानलेवा हमला किया गया।

हमले ने शामिल बजरी माफिया गैंग के बदमाश कारोई थाने के हिस्ट्रीशीटर किशन गुर्जर व उसकी गैंग द्वारा जान लेवा हमला किया गया
गैंग का सरगना किशन गुर्जर कोअभी तक पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है

किशन गुर्जर के गिरफ्तार होने के बाद ही मामले का खुलासा होने की संभावना है ।
हमले में शामिल अन्य अपराधी ओर कौन शामिल हैं हमला करने के पीछे क्या कारण रहा , जैसा कि सूरज द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि हमले के पीछे किसी बड़े नेता द्वारा सुपारी दी गई
वो बड़ा नेता कौन हैं इन सभी सवाल के जवाब
आम जनता पुलिस से जानना चाहती हैं । इन बदमाशों के बजरी माफिया से जुड़े होने के कारण इनका कार्य क्षेत्र भी राशमी कारोई क्षेत्र हे जहां से सारी गतिविधियां की जाती हे।
उक्त कायराना घटना
संपूर्ण राजस्थान एवं मेवाड़ को शर्मसार कर रही हैं।

घटना के 6 दिन बाद भी अभी तक भाजपा का कोई बड़ा नेता पीड़ित परिवार एवं गंभीर घायल सूरज माली के हाल चाल जानने के लिए नहीं पहुंचा
। जब की यह प्रकरण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ चुका हे। क्या भाजपा के सभी बड़े जन प्रतिनिधि संवेदन हीन हो चुके हैं घायल सूरज माली का इलाज आम जनता द्वारा चंदा एकत्रित कर लाखों रुपए खर्च किए जा चुके हैं ।
लेकिन सरकार के बड़े नेता सता के अहंकार में दुबले हो रहे हैं अभी तक न तो जिले से ओर न ही प्रदेश से भाजपा का नेता पीड़ित सूरज माली से मिलने नही आया है। जब की कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदय लाल अंजना सुरेन्द्र सिंह जड़वत जिलाध्यक्ष भेरू लाल चौधरी सहित कई नेता धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दे चुके है। अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन लगातार जारी है।

घटना की गंभीरता को लेते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 4 सदस्य कमेटी भेजी,हम यहां पहुंच चुके हैं। लेकिन सरकार का कोई जन प्रतिनिधि यहां नहीं पहुंचा हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment