मुंडारा चिकित्सालय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शिविर का आयोजन
151 मरीजों की जांच व उपचार व 5 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित
गिरधारी मेवाड़ा,मुंडारा।
श्रीमती हुलासीबाई गजराज मेहता राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुण्डारा पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान सीएमएचओ पाली डॉ. विकास मारवाल व बीसीएमओ बाली डॉ. हितेन्द्र बागोरिया के निर्देशन में चिकित्सा व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत प्रशासक प्रवीण वैष्णव की मौजूदगी में किया गया। शिविर में 151 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया।टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाते हुए लक्ष्मण प्रजापत मुंडारा ने निक्षय मित्र बनकर चिन्हित पांच मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित किए।
जिसमें फिजीशियन डॉ. ललित चौधरी,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिवांशु,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय चौधरी,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार राजदे,मुंडारा चिकित्सा प्रभारी डॉ. वसीम अकरम व बाली ब्लॉक टीबी सुपरवाइजर भूपेंद्रसिंह राठौड़ चिकित्सकों द्बारा आमजन को चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवायी गई।
शिविर में महेंद्रसिंह राजपुरोहित, प्रकाशकुमार, नयनाकुमारी,मुकेश परिहार, नीलम बावल, कौशल्या, लीलाकुमारी, उरमा, नगराज चौधरी,वार्डपंच गिरधारी मेवाड़ा,सेक्टर सुपरवाइजर मारुति व मुंडारा सेक्टर की समस्त आशाओं ने सेवाएं प्रदान की।
मुंडारा-19-09-2025
गिरधारी मेवाड़ा मुंडारा
9829038045
9610038045
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





