मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम की पत्रिक बांटकर कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित।

SHARE:

मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम की पत्रिक बांटकर कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित।

फालना,पाली

श्री स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जोधपुर मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव की आज फालना स्वामीनारायण संस्थान के सदस्य हरीश कुमावत एवं महेंद्र सिंह सोलंकी ने आज बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत को एवं फालना के प्रतिष्ठित अमित मेहता एवम् अन्य व्यापारियों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उपस्थिति प्रकट ब्रह्मस्वरूप महंतस्वामी महाराज की रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा देते हुए उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 23-9-2025 को प्रातः 6:30 बजे विश्व शांति महायाग-1 (यह कार्यक्रम केवल जोधपुर वासियों के लिए रहेगा)एवं 24-09-2025 को प्रातः 6:30 बजे विश्व शांति माहयाग-2 (राजस्थान और परप्रांत के लिए) दोपहर 2बजे भव्य शोभायात्रा रावण का चबूतरा सेप्रारंभ होगी 25-09-2025 गुरुवार को प्रातः 6:30 बजे से मूर्ति प्रतिष्ठा विधि एवं साय 5:30 बजे लोकार्पण समारोह होगा इस मंदिर की प्रमुख विशेषताएँ में सुविधासज यात्री निवास,रमणीय उद्यान,गौशाला,किड्स प्ले जोन,विशाल भोजशाला,भव्य सभागृह,संत निवास,बैकेट हॉल आदि है।इस कार्यक्रम मैं फालना से जाने वाले कम से कम 40 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment