जनजाति एवं वंचित क्षेत्र में काम करने वाले समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा।

SHARE:

एकल अभियान के समिति प्रशिक्षण वर्ग का सुमेरपुर में हुआ आयोजन, जनजाति एवं वंचित क्षेत्र में काम करने वाले समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा।

पाली,

सुमेरपुर में एकल अभियान के समिति प्रशिक्षण वर्ग (SOC) का आयोजन किया गया,कार्यक्रम की जानकारी अंचल अभियान प्रमुख पाली अंचल के तरुण गर्ग ने देते हुए बताया की इसमें एकल अभियान से जुड़े हुए समाजसेवी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया,पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से समाज परिवर्तन करने के लिए* *शिक्षा.आरोग्य.विकास.जागरण. एवं संस्कार को वनवासी एवं वंचित इलाकों में पहुंचाने के लिए समिति प्रशिक्षण के साथ कार्य योजना बनाई गई, इंद्राणी होटल में आयोजित कार्यक्रम में 6 अलग अलग सत्रों में एकल विद्यालय के भावी उद्देश्य एवं सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा की गई।प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित संभाग सचिव श्रीमान रेवाशंकर जी रावल के द्वारा एकल अभियान के परिणाम एवम् कार्य को समिति के बीच में रखा गया एवं चर्चा की गई, समितियों के विस्तार बारे में केंद्रीय ग्राम संगठन प्रमुख संसार चंद जी के द्वारा विषय लिया गया, प्रभाग पी7 के अभियान प्रमुख श्रीमान विजय शर्मा संभाग अभियान प्रमुख लक्ष्मण जी शर्मा ग्राम संगठन से श्रीमान मटनभाई ग्राम संगठन से,राघवेन्द्र जी केंद्रीय टोली सदस्य गतिविधि विभाग, संभाग व्यास नंदकुमार जी एवम अंचल समिति से अंचल उपाध्यक्ष श्रीमान गौतम चन्द यति,अंचल सचिव शैतानसिंह जी बिरौलिया,कोषाध्यक्ष श्रीमान अमित जी मेहता अंचल संरक्षक नंदू भाई मेवाड़ा, एवम् इस प्रशिक्षण में अंचल समिति से 11पदाधिकारी उपस्थित रहे जबकि 9 सचों 39 समीति सदस्य तथा 12 नवीन सदस्य शहर से और 10 सेवाव्रती कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस प्रकार से वर्ग मे कुल 72 संख्या उपस्थित रही*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment