युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से मांगा पानी, विधायक ने अपने गुरुगो से करवाया हमला, युवक के दोनों पैर टूटे,नगर में आक्रोश।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से मांगा पानी, विधायक ने अपने गुरुगो से करवाया हमला, युवक के दोनों पैर टूटे, नगर में आक्रोश

कपासन
कपासन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,तालाब में पानी की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर आवाज उठाना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि उस पर नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया* ।

*???? इंस्टाग्राम पर वीडियो डालना पड़ा भारी, कपासन में युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला*
*???? हमले में दोनों पैरों की हड्डियां टूटीं, उदयपुर किया गया रेफर*
*???? आक्रोशित माली समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च, पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम*

दरअसल, कपासन निवासी सुरज माली ने राजराजेश्वर सरोवर में पानी की सप्लाई को लेकर विधायक को संबोधित करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। सोमवार को जब सुरज फैक्ट्री से लौट रहा था, तभी गौराजी का निम्बाहेड़ा के पास एक स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश युवकों ने उसकी बाइक रोककर लाठियों और डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में सुरज के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। हालत गंभीर होने पर उसे कपासन से जिला चिकित्सालय और फिर उदयपुर रेफर किया गया।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में माली समाज, कांग्रेस कार्यकर्ता और नगरवासी सड़कों पर उतरे। सुनारों के मंदिर से पांचबत्ती चौराहे तक विशाल रैली निकाली गई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी हुई।

प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, प्रदेश सचिव ललित बोरिवाल, पूर्व सरपंच रामेश्वर जाट और नगर अध्यक्ष पवन शर्मा सहित कई नेताओं ने भाग लिया। नेताओं ने जहां पुलिस प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए, वहीं विधायक अर्जुनलाल जीनगर पर भी गंभीर आरोप लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल हालात को काबू में रखने के लिए चार थानों की पुलिस और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन तो दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर लोकतांत्रिक तरीके से सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाना कब तक लोगों को इतना भारी पड़ता रहेगा?
————————————–
*बाईट- कांग्रेस जिलाध्यक्ष – भैरू लाल चौधरी*
*कांग्रेस प्रदेश सचिव – ललीत बोरीवाल*
*कपासन’ डिएसपी-हरजी लाल यादव*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment