युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा कौशल विकास मिशन-पुलकित खरे

SHARE:

युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा कौशल विकास मिशन-पुलकित खरे

70 हजार युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण, फैक्ट्रियों से होगी साझेदारी

अयोध्या।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती और गोरखपुर मंडलों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मिशन निदेशक पुलकित खरे, आईएएस ने की।दो चरणों में संपन्न इस बैठक में मिशन की प्रगति, आगामी योजनाओं और चुनौतियों पर चर्चा हुई।
प्रेसवार्ता में पुलकित खरे ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत 60-40 खर्च केंद्र सरकार करती है और अब दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है। इस चरण में युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल देने के लिए कई नए ट्रेडों में प्रशिक्षण शिविर शुरू होंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की एक नई योजना भी शीघ्र शुरू होगी, जिसके अंतर्गत नए ट्रेनिंग सेंटर जिलाधिकारियों की सलाह पर स्थापित किए जाएंगे। मिशन निदेशक ने स्वीकार किया कि लंबे समय तक दूर-दराज में काम करने के कारण कई प्रशिक्षु तीन महीने के भीतर वापस लौट आते हैं। इस चुनौती के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।खरे ने बताया कि आने वाले समय में 70,000 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, 50 से 100 करोड़ रुपये की लागत वाली फैक्ट्रियों के साथ साझेदारी कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। अयोध्या में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हॉस्पिटल में अधिक भर्ती की मांग को देखते हुए इस सेक्टर में प्रशिक्षण बढ़ेगा। वहीं, होटल और पर्यटन उद्योग के लिए भी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment