कचहरी परिसर में संदिग्धावस्था में तमंचा व कारतूस बरामद,मचा हड़कंप।

SHARE:

कचहरी परिसर में संदिग्धावस्था में तमंचा व कारतूस बरामद, मचा हड़कंप।
2007 के हमले वाली जगह पर फिर मिली असलहों की खेप,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

अयोध्या।

कचहरी परिसर में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेट नंबर-5 के पास एक संदिग्धावस्था तमंचा और कई कारतूस बरामद हुए। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं और आम लोगों में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में नगर कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम व खुफिया एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह हथियार मिले हैं, वहीं वर्ष 2007 में आतंकियों द्वारा बम हमला किया गया था, जिसमें एक अधिवक्ता की मौत हो गई थी। ऐसे में एक बार फिर उसी जगह से असलहों का मिलना गंभीर सुरक्षा चूक की ओर इशारा कर रहा है।सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि मेटल डिटेक्टर और सुरक्षा जांच के बावजूद परिसर के भीतर हथियार आखिर कैसे पहुंचे?घटना की सूचना मिलते ही जिला जज, जिलाधिकारी और एसएसपी ने कचहरी परिसर का दौरा किया और ड्यूटी प्वाइंट्स का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने और चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदिग्ध झोला किसने और कब रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कचहरी परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया है।
प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों को जल्द ही चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment