मशाल जुलूस निकालकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन,लाठीचार्ज और अवैध विधि पाठ्यक्रम के खिलाफ उठी आवाज।

SHARE:

मशाल जुलूस निकालकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन,लाठीचार्ज और अवैध विधि पाठ्यक्रम के खिलाफ उठी आवाज।

अयोध्या।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर इकाई ने मंगलवार शाम अवध विश्वविद्यालय मुख्य द्वार से लेकर नाका हनुमानगढ़ी तक मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय में हुए लाठीचार्ज, निजी गुंडों की संलिप्तता, तथा अवैध विधि पाठ्यक्रम के संचालन के खिलाफ किया गया।
एबीवीपी के विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी ने कहा कि, “लाठीचार्ज प्रकरण में दोषी पुलिसकर्मियों और विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े तत्वों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। यह भी स्पष्ट किया जाए कि लाठीचार्ज किसके आदेश पर हुआ।” उन्होंने यह भी मांग की कि बिना नवीनीकरण और अनुमति के संचालित विधि पाठ्यक्रम की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।साकेत इकाई मंत्री नीलम गोस्वामी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, हमारी छात्रा कार्यकर्ताओं को आतंकियों की तरह पीटा गया है। कई छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। यह अत्यंत अमानवीय और निंदनीय है।
महानगर मंत्री मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 6 बीघे से अधिक सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है, जिस पर 27.96 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर कब्जा हटाने का आदेश 25 अगस्त को दिया गया। उन्होंने मांग की कि तत्काल इस आदेश का पालन कर निर्माण हटाया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में विश्वविद्यालय को सशर्त अनुमति दी गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि विधि पाठ्यक्रम अब तक अवैध रूप से चल रहा था।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला संयोजक प्रियांशु तिवारी, आदर्श चतुर्वेदी, साहिल कसौधन, नेहा वर्मा, अनुराग तिवारी, रौनक गुप्ता, स्वेता भारती, अभय गुप्ता, शिवम शुक्ला, सौरभ सिंह, और उदय मिश्र सहित एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment