ऑपरेशन सिंदूर के बाद घर लौटे जवान का स्वागत।

SHARE:

ऑपरेशन सिंदूर के बाद घर लौटे जवान का स्वागत।

अयोध्या /बीकापुर
????????????
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के पास बैसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा मारे गए 26 भारतीयों की हत्या के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा आतंकवादियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया इस सैन्य कार्रवाई को सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया।
ऑपरेशन सिंदूर में शामिल विकासखंड बीकापुर की ग्राम पंचायत सोनबरसा माफी निवासी भारतीय जवान लवकुश पांडेय आज जब छुट्टी पर गांव वापस आये तो ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों द्वारा माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय द्वारा देश का गौरव तिरंगा झंडा देकर जवान का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता मोनू पांडे, बी -पैंक्स पुहपी के सभापति प्रेमनाथ तिवारी, प्रधान सोनू सिंह ,सोनू पांडे, राहुल तिवारी, विश्राम पांडे, संजय पांडे के साथ बड़ी संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment