सांवलिया जी मंदिर पर जलझूलनी एकादशी के तीन दिवसीय मेला आयोजन।

SHARE:

सांवलिया जी मंदिर पर जलझूलनी एकादशी के तीन दिवसीय मेला आयोजन।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।
भादसोड़ा चौराहें पर प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर जलझूलनी एकादशी के तीन दिवसीय मेला आयोजन के तहत 2 सितंबर मंगलवार को ममता चौधरी एंड पार्टी के द्वारा भजन संध्या एवं राजस्थानी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मंदिर परिसर में बनाए गए रंगमंच पर आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं स्क्सबी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट थे। जाट में मेले में आने वाले सभी भक्तों को स्वागत अभिनंदन उद्बोधन दिया। और भगवान सांवलिया सेठ की महिमा के बारे में बताते हुए पूरे जगत का पालन हारा गरीबों का उद्धार करने वाला पटाया उन्होंने कहा कि जो भी सांवलिया सेठ के शरण में आता है और उनसे सच्चे दिल से अरदास लगता है तो उसके मनोकामना भगवान सांवलिया सेठ पूरी करता है यही जगत के पालनहार है इसकी शरण नसीब वालों को ही प्राप्त होती है जो दर्शन करने के लिए यहां आए उन पर सांवरिया सेठ की असीम कृपा रही तब वह यहां आता है उन्होंने मेला आयोजन समिति का आभार एवं धन्यवाद किया मेला आयोजन समिति के द्वारा जाट का ऊपर ना उड़कर भगवान सांवरिया सेठ का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा शंकर लाल जाट कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल प्राचीन सांवलिया सेठ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर रमेश चंडालिया सरपंच प्रतिनिधि जीतमल अधिकारी प्रहलाद राय सोनी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित है सांवलिया सेठ की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का प्रारंभ किया गया भजन संध्या प्रातः 4:00 बजे तक चली सांवरिया सेठ के भजनों पर श्रोतागण झूम उठे। आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रात्रि 9:00 बजे से दीपक पारीक द्वारा संचालित बुद्धि प्रकाश दादीच सहित नाम चिन्ह कवि कविता पाठ करेंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment