पंचकोसी व चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, जल्द पूरा होगा कार्य।
अयोध्या।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार देर रात को पंचकोसी और चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उदया तिराहा से प्रारंभ होकर झुनकी घाट, हनुमान गुफा, परमा एकेडमी होते हुए हलकारा का पुरवा तक किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कुछ आवश्यक निर्देश दिए हैं, ताकि आगामी दीपोत्सव से पूर्व परिक्रमा मार्ग का निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गैस गोदाम स्थित कांशीराम कालोनी के सामने ड्रेन/डक्ट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूरा किया जाए। इसके साथ ही मीडियन में मिट्टी भराई का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जहां डी.बी.एम. स्तर तक कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां मीडियन निर्माण और मिट्टी भराई का कार्य तत्काल पूरा किया जाए।जिलाधिकारी ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के सम्पूर्ण चैनेज में डी.बी.एम. स्तर तक कार्य को सितम्बर 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए। विद्युत संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए मैन पावर बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।इसके बाद जिलाधिकारी ने चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य में जल निगम के चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि लोक निर्माण विभाग को मार्ग का निर्माण कार्य सौंपा जा सके।जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि परिक्रमा मार्ग का निर्माण कार्य आगामी दीपोत्सव से पूर्व पूर्ण हो जाए, ताकि प्रांतीयकृत मेलों का आयोजन समय पर किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जल निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अपनी कार्य प्रगति के बारे में जानकारी दी।इस निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





