राष्ट्रीय स्तरीय ट्रैकिंग शिविर में भाग लेने पहुंचे जिले के 13 सदस्य स्काउट गाइड दल।
जिले के 13 स्काउट यूनिट लीडर ओर रोवर रेंजर
नेशनल लेवल ट्रैकिंग कैंप में शामिल हुए जिले के 13 संभागी
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के 6 रोवर 4 रेंजर और तीन स्काउट यूनिट लीडर जम्मू के त्रिकूटा भवन, कटरा में दिनांक 27 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित हो रहे हैं नेशनल लेवल एडल्ट लीडर ट्रैकिंग प्रोग्राम ऑन फिट इंडिया शिविर में सहभागिता कर रहे हैं|
सी.ओ. स्काउट गोविंद मीणा ने बताया की पाली इस शिविर में राजस्थान प्रदेश से कल 18 संभागी सहभागिता कर रहे हैं जिसमें से 13 संभागी पाली जिले से सहभागिता हेतु शिविर में उपस्थित हुए है| पाली जिले से स्काउट यूनिट लीडर बलबीर पारगी, धर्मेंद्र सोलंकी, बस्तीराम, रोवर विक्रम कुमार, नंदकिशोर, प्रमोद पटेल, कैलाश बंजारा, तरुण सीरवी, दिनेश, रेंजर अमीषा पटेल, खुशी पटेल, योगेश्वरी और भावना मीणा आदि सहभागिता कर रहे हैं| राजस्थान प्रदेश के दल का नेतृत्व राज्य मुख्यालय जयपुर से एल आर शर्मा सी ओ स्काउट एवं सहायक सचिव के द्वारा किया जा रहा है|
राष्ट्रीय स्तरीय शिविर का संचालन राष्ट्रीय मुख्यालय से अनालेंद्र शर्मा द्वारा किया जा रहा है शिविर में महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओर जम्मू से 52 संभागी सहभागिता कर रहे जिसमें राजस्थान प्रदेश से 18 संभागी भाग ले रहे हैं|
सी ओ गाइड निशु कंवर ने बताया कि शिविर में 05 राज्यों से शामिल हुए संभागियों में राजस्थान प्रदेश ओर प्रदेश में जिले का सबसे बड़ा दल सहभागिता कर रहा है|
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तरीय
शिविर में सहभागिता कर रहे स्काउट गाइड रोवर रेंजर
वैष्णो देवी मार्ग भू स्खलन से प्रभावित होने के कारण वैष्णो देवी के दर्शनार्थ आए हुए
यात्रियों के आवास, भोजन और भीड़ नियंत्रण में भी सहयोग प्रदान कर रहे है|
स्थानीय संघ पाली के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बसंत परिहार ने जानकारी बताया कि
ट्रेकिंग शिविर कार्यकम में कटरा के प्राकृतिक वातावरण, वनस्पति के अलावा पहाड़ों और जंगलों के बारे में जानकारी ओर ट्रैकिंग, पैदल हाइक का भी आयोजन के साथ में प्राकृतिक आपदा ओर विपरीत परिस्थितियों में स्वयं ओर अपने दल के बचाव के उपाय हेतु आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है| इस शिविर में भाग ले रहे रोवर रेंजर जो सर्वाधिक संख्या में पाली स्थानीय संघ होने पर पाली ओर गुंदोज स्थानीय संघ सचिव कैलाश कुमार ओर प्रदीप शर्मा को बधाई दी है|
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





