भाजपा की तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन,नेताओं ने किया मार्गदर्शन।

SHARE:

भाजपा की तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन,नेताओं ने किया मार्गदर्शन।

अयोध्या।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठन और राष्ट्रहित के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास” है, और हर कार्यकर्ता को इसे आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना होगा।
कार्यशाला के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।समापन सत्र में डिप्टी सीएम केशव मौर्या, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर कार्यकर्ताओं को प्रबंधन के मंत्र देंगे। कार्यशाला के अंत में रामलला के दर्शन भी किए जाएंगे।कार्यशाला के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष देवरिया भूपेंद्र सिंह, विधायक चंद्रभानु पासवान सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment