ऑनलाइन गेमिंग पर लगे प्रतिबंध और GST दर संशोधन पर व्यापार अधिकार मंच ने जताया आभार।
अयोध्या।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाने तथा GST की दरों में संशोधन के फैसले पर व्यापार अधिकार मंच के संयोजक व भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर आभार जताया।उन्होंने कहा कि संगठन कई वर्षों से ऑनलाइन गेमिंग के जरिए सट्टेबाजी पर रोक लगाने की मांग कर रहा था, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य दांव पर लग रहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि GST दरों में बदलाव से आम जनता को आर्थिक राहत मिलेगी।जायसवाल ने ऑनलाइन व्यापार पर भी नियंत्रण की मांग की और बताया कि बाजारों की रौनक लौटाने हेतु असंगठित व्यापारियों को सहयोग जरूरी है।इसके अतिरिक्त, संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से जिला पंचायत कर और संपत्ति वैभव कर को समाप्त करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन बुधवार को जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





