समीर के. मोदी ने अयोध्या पहुँच कर किया रामलला का दर्शन पूजन।

SHARE:

समीर के. मोदी ने अयोध्या पहुँच कर किया रामलला का दर्शन पूजन।

समीर के. मोदी ने शुरू किया ऐतिहासिक ‘अटूट बंधन, रिश्ता दिल का’ रोड शो।

अयोध्या धाम l

भारत की अग्रणी डायरेक्ट सैलिंग कंपनियों में से एक मोदीकेयर लिमिटेड ने अपने भव्य रोडशो ‘अटूट बंधन, रिश्ता दिल का’ के यूपी चैप्टर की शुरूआत की, जिसे श्री समीर के. मोदी ने प्रयागराज स्थित प्रतिष्ठित चन्द्र शेखर आज़ाद पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उन्होंने भारत के सबसे महान क्रान्तिकारियों में से एक को श्रद्धांजली अर्पित की। 4 दिनों की यह ऐतिहासिक यात्रा उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में तकरीबन 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। डायरेक्ट सैलिंग उद्योग में अपनी तरह का पहला यह रोडशो मोदीकेयर परिवार के साथ अटूट बंधन और आज़ादी एवं सफलता का जश्न मनाने की दिशा में मोदीकेयर की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके लिए हज़ारों अडवाइज़र्स एक मंच पर इकट्ठा हुए। श्री समीर के. मोदी के नेतृत्व में प्रयागराज से शुरूआत करने के बाद यह यात्रा वाराणसी और जौनपुर होते हुए अब अयोध्या पहुंच गई है, तथा लखनऊ में समाप्त होगी। उत्तर प्रदेश मोदीकेयर के लिए सबसे महत्वपूर्ण मार्केट्स में से एक है, जहां कंपनी का अपने अडवाइज़र्स के साथ गहरा नाता रहा है। इस प्रदेश में 4 लाख से अधिक अडवाइज़र हैं, ऐसे में यह ब्राण्ड के लिए टॉप पांच मार्केट्स में से एक है। यह उल्लेखनीय विकास मोदीकेयर की सफलता की कहानी में प्रदेश की भूमिका की पुष्टि करता है। ब्राण्ड ने उत्तर प्रदेश में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं, और आज 1000 से अधिक डिस्ट्रीब्यूशन पॉइन्ट्स हर परिवार के लिए आज़ादी के वादे को पूरा करने में योगदान दे रहे हैं।’
इस अवसर पर समीर के. मोदी, संस्थापक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, मोदीकेयर लिमिटेड ने कहा, “अयोध्या एक ऐसा शहर है जो भारत की प्रत्यास्थता एवं इसके लोगों की अटूट क्षमता का प्रतीक है। इसने सदियों से भारत की आत्मा को आकार दिया है। अटूट बंधन रिश्ता दिल का यात्रा का यहां पहुंचना अपने आप में महत्वपूर्ण है क्योंकि अयोध्या उम्मीद, नवीनीकरण और एकजुटता का प्रतीक है। ये वे मूल्य हैं जो मोदीकेयर के लिए भी बहुत अधिक मायने रखते हैं। राम मंदिर जाना मेरे लिए खास अनुभव रहा है। मेरे लिए राम मंदिर सिर्फ एक पूजा स्थल ही नहीं बल्कि दृढ़ता, सामुहिक शक्ति और स्वतन्त्रता की भावना का राष्ट्रीय प्रतीक है। इसने सभी के लिए आज़ादी के हमारी मिशन के लिए मेरी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। 29 सालों में मोदीकेयर परिवार के साथ मिलकर हम हज़ारों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर चुके हैं। हमने उन्हें बड़े सपने देखने तथा उनके परिवार के लिए सम्मान, समृ‌द्धि एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सक्षम बनाया है। घर घर आज़ादी, हर घर आज़ादी सिर्फ हमारा नारा ही नहीं, बल्कि इस मुहीम को आगे बढ़ाने वाला मेरे एवं हर अडवाइज़र का साझा उद्देश्य भी है। हमारे अडवाइज़र ही मोदीकेयर के दिल की धड़कन हैं, वे इस मुहीम की असली ताकत हैं और उनका समर्पण एवं प्रतिबद्धता मुझे हर दिन प्रेरित करती है।’ इस यात्रा का हर स्टॉप सिर्फ इवेंट ही नहीं बल्कि भारत में सभी के लिए आज़ादी की भावना का जश्न है। इस यात्रा के माध्यम से मैं हमारी विरासत को सम्मान देना चाहता हूं, हमारे अडवाइज़र्स के दृढ़ विश्वास को बढ़ावा देते हुए उनके साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहता हूं, तथा आज़ादी के हमारे मिशन को देश के हर कोने तक पहुंचाना चाहता हूं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment