संत समाज के परंपरागत रीति-रिवाजों से मारुति सदन के नए महंत बने मनोजदास।
अयोध्या के संत महंतों ने कंठी-चादर देकर बनाया महंत
संजय यादव,अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या के प्रमोद वन स्थित मारुति सदन मंदिर में सोमवार को परंपरागत रीति-रिवाजों के बीच मनोज दास को महंत की गद्दी पर विराजमान कराया गया। मंदिर के पूर्व महंत और उनके गुरु पूज्याचार्य मधुसूदन दास जी के स्वर्गवास के बाद उन्हें उत्तराधिकारी घोषित किया गया।
महंती समारोह में अयोध्या के विशिष्ट साधु-संतों और महंतों ने मनोज दास को कंठी और चादर पहनाकर महंत बनाया। महंत बनने के बाद मनोज दास ने कहा कि “गुरुदेव मधुसूदन दास जी के दिखाए मार्ग पर चलकर मंदिर की सेवा और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्याम नारायण दास ने आए हुए संत-महंतों का अंगवस्त्र और दक्षिणा देकर सम्मान किया। समारोह में जहानाबाद से आए भक्त चंद्रभूषण, अमर कुमार, चुन्नू तिवारी, काशीनाथ तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे नए महंत की नियुक्ति पर मंदिर परिसर और संत समाज में हर्ष उल्लास का माहौल रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





