अयोध्या मंडल अध्यक्ष एवं महा मंत्री के नेतृत्व तिरंगा यात्रा ने जन-जन में पिरोया राष्ट्र प्रेम का जज्बा।

SHARE:

अयोध्या मंडल अध्यक्ष एवं महा मंत्री के नेतृत्व तिरंगा यात्रा ने जन-जन में पिरोया राष्ट्र प्रेम का जज्बा ।

मंडल अध्यक्ष बाल कृष्ण वैश्य ने वरिष्ठ समाज सेवी एवं महामंत्री मुकेश तिवारी संग की तिरंगा यात्रा की अगुवाई, लगाए भारत माता के जयकारे

अयोध्या।

अगस्त क्रांति के मौके पर लता मंगेशकर चौक से निकली तिरंगा यात्रा ने जन-जन में राष्ट्र प्रेम का जज्बा पिरोया। देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों के बीच यात्रा की अगुवाई बाल कृष्ण वैश्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने की। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए।
बुधवार को सायंकाल लगभग 5:00 बजे बड़ी तादाद में लोग लता मंगेशकर चौक के सामने इकट्ठा हुए। इस दौरान भाजपा महामंत्री मुकेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतवासियों में राष्ट्रभक्ति पिरोने के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों के प्रति श्रद्धा की भावना भरने के लिए तिरंगा यात्रा का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम उन्हें नमन करते हैं जिनकी बदौलत हम स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है बाल कृष्ण वैश्य ने भाजपा के वरिष्ठ साथियों के साथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई और इसी के साथ उनकी अगुवाई में राष्ट्रभक्तों की टोली लता मंगेशकर चौक से सब्जी मंडी की ओर बढ़ चली। हर हाथ में तिरंगा और भारत माता की जय किनारे लगाते हुए यात्रा लता मंगेशकर चौक से तुलसी उद्यान, रानी बजार, देव काली, सिंगर हॉट होते हुए गांधी आश्रम लता मंगेशकर चौक पहुंची। गई। इस यात्रा अमल गुप्ता,पंकज गुप्ता, नन्द लाल गुप्ता, रामजस माझी, दुर्गा पांडेय, राजेश पांडेय, दुर्गेश पांडेय संजय शुक्ला,आदि शामिल रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment