अमरा भगतजी के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर तैयारियां पूर्
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा
अनगड देव तीर्थ स्थल पर जन्माष्टमी अमरा भगतजी के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सेवा संस्थान के अध्यक्ष कालू लाल गाडरी एवं सचिव भेरूलाल भूत खेड़ा ने बताया कि इस आयोजन में 16 तारीख को मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह जी शेखावत केंद्रीय पर्यटन मंत्री एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक राजस्थान सरकार रहेंगे एवं जिले के सभी विधायक एवं सांसद व जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। मेला आयोजन 15 अगस्त से प्रारंभ हो जाएगा जिसमें खेल कूद प्रतियोगिताएं होंगी रात्रि में भजन संध्या होगी, 16 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे से द्वारकाधीश मंदिर समाधि स्थल नरबदीया से अनगढ़ बावजी की धूनी तक भव्य शोभायात्रा निकल जाएगी, दिन में अतिथि सम्मान कार्यक्रम, रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन होगा इसी के साथ मेला आयोजन का समापन किया जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





