खुडाला-फालना में तिरंगे का अद्भुत संगम, सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब।

SHARE:

  1. खुडाला-फालना में तिरंगे का अद्भुत संगम, सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब।फालना,पाली
    आई.टी. सेल प्रभारी मनीष मालवीय ने जानकारी दी कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को खुडाला-फालना में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। सैकड़ों युवा हाथों में लहराते तिरंगे, आंखों में देशभक्ति की चमक और होठों पर वंदे मातरम् व भारत माता की जय के नारों के साथ जब सड़कों पर उतरे, तो पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
    विशेष उपस्थिति में माननीय विधायक  पुष्पेंद्र सिंह राणावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिद्धांवत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ललिता शाह सहित कार्यक्रम संयोजक रूपाराम चौधरी, सहसंयोजक जितेंद्र वैष्णव व चंद्र प्रकाश शर्मा,महामंत्री अमित मेहता,जितेन्द्र सिद्धांवत,विक्रम सिंह,भोपाल सिंह गुर्जर, प्रीतपाल सिंह छाबड़ा,जगदीश चौधरी, गिरीश अग्रवाल,विशाल मीणा,मनीषा लोढ़ा,भावना वैष्णव,ललित मालवीय, कुणाल पवार,लविश कुमावत,रमेश शाह, श्याम सिंह जोधा,सुमेर सिंह मेड़तिया, अनिल सिंह,फुलेश प्रजापत,फिरदौस सिलावट,कीकाराम चौधरी,मदन हीरागर, किशोर मेवाड़ा,कल्पेश मेवाड़ा,खुशाल सेन,बंसीलाल मालवीय,जगदीश सोनी और अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
    *तिरंगा यात्रा नगर के कोने-कोने से होते हुए देशभक्ति के गीतों और नारों के बीच संपन्न हुई,जिसने खुडाला-फालना के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया*
Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment