शिक्षकों का शांतिपूर्ण विरोध: काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश।

SHARE:

शिक्षकों का शांतिपूर्ण विरोध: काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश।

जनपद अयोध्या में प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों का प्रदर्शन, शिक्षण कार्य यथावत

संजय यादव,अयोध्या।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश स्तरीय आवाहन पर जनपद अयोध्या में सोमवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। यह प्रतीकात्मक विरोध प्रदेश सरकार की कार्यशैली और शिक्षकों पर बढ़ते प्रशासनिक दबाव के खिलाफ किया गया।
जनपद के सभी विकासखंडों- बीकापुर, मया, तारुन, मिल्कीपुर, सोहावल, मसौधा और रूदौली समेत अन्य क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचे और नियमित शिक्षण कार्य करते हुए काली पट्टी पहनकर अपना आक्रोश दर्ज कराया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा
शिक्षक देश और समाज की नींव होते हैं। शासन को चाहिए कि वह शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता दे। यह विरोध प्रदर्शन किसी अव्यवस्था के लिए नहीं, बल्कि शिक्षक सम्मान की पुनः स्थापना के लिए है।
वहीं, जिला मंत्री प्रेम वर्मा ने कहा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक जिले के समस्त शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। हमारा आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य सरकार तक अपनी पीड़ा को लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाना है।
संघ के पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह विरोध केवल शिक्षकों के हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की गरिमा और गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में एक गंभीर प्रयास है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment