पंचायत भवन उच्चनार खुर्द मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर का आयोजन किया।
कपासन,नरेन्द्र सेठिया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा 2025 का आयोजन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 1 जुलाई 2025 को ग्राम पंचायत भवन उच्चनार खुर्द मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर का आयोजन किया गया जिससे आमजन की समस्याओं का हाथों-हाथ निस्तारण किया गया एवं राहत प्रदान की गई शिविर का उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका द्वारा निरीक्षण किया गया सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए शिविर में कृषि विभाग के अंतर्गत चलने वाली योजना *स्वस्थ धरा खेत हरा* मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत
उपखंड अधिकारी द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित करवाए गए एवं कृषि विभाग के कार्मिक द्वारा जानकारी दी की कृषकों को सॉइल हेल्थ कार्ड योजना के तहत मृदा नमूनों की जांच के बाद कृषकों द्वारा मृदा कार्ड की सिफारिश अनुसार खाद और उर्वरक का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने से उपज मैं अधिक बढ़त मिल रही है एवं खेत की मिट्टी में उपलब्ध सूक्ष्म पोषक तत्वो व खाद एवं उर्वरको की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। जिससे किसानों को इस योजना से
लाभान्वित किया जा रहा है शिविर के नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार कमलेश कुलदीप द्वारा शिविर की प्रगति के संदर्भ में जानकारी दी गई शिविर में प्रशासक नारायणी देवी जाट कृषि विभाग से पुष्पा प्रजापत सहायक कृषि अधिकारी आशा जोशी वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक मनीषा गोड स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक सुमित्रा जाट कृषि पर्यवेक्षक पंचायती राज्य विभाग से बंसीलाल खटीक सहायक विकास अधिकारी वंदना , उर्मिला विजयवर्गी ग्राम विकास अधिकारी राजस्व विभाग से पंकज चौधरी अमित चौधरी पटवारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ नीरज शर्मा, मय टीम महिला एवं बाल विभाग से कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी इत्यादि उपस्थित थे
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





