वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का अयोध्या आगमन, श्रीरामलला के किए दर्शन,लगाए पौधे।

SHARE:

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का अयोध्या आगमन, श्रीरामलला के किए दर्शन, लगाए पौधे।

संजय यादव,अयोध्या।

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का आज अयोध्या जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। एयरपोर्ट पर मंत्री सुरेश कुमार का भव्य स्वागत रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव, मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती ममता सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया।
श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन एवं निर्माण कार्यों का अवलोकन
एयरपोर्ट से सीधे मंत्री सुरेश खन्ना श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने मंदिर के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और परिसर में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लिया हिस्सा
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित भारत की दिशा में यह अभियान अत्यंत प्रेरणादायक है।
श्रीरामलला के दर्शन और पर्यावरणीय कार्यों में सहभागिता के पश्चात मंत्री का काफिला अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment