- एसडीएम व सीओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
26 जून को होगा मंहगू का पुरवा मे मॉकड्रिलसंजय यादव,अयोध्या।
रुदौली तहसील में बाढ़ से प्रभावित होने वाले तराई क्षेत्र का उपजिलाधिकारी ने सीओ के साथ भ्रमण किया। एसडीएम ने 26 जून को होने वाले मॉकड्रिल की तैयारियों को भी देखा। जानकारी के अनुसार सोमवार को एसडीएम अशोक कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी आशीष निगम के साथ तहसील रुदौली के बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव कैथी और मंहगू का पुरवा पहुंचे, ग्रामीणों से सरयू नदी में बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने एसडीएम को बाढ़ के समय आवागमन के लिए पर्याप्त नाव, जानवरों के लिए चारा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाने की मांग की। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल नक्छेद भारती व शहंशाह आलम को नदी में बढ़ने वाले जलस्तर की रिपोर्ट की जानकारी प्रतिदिन आपदा लिपिक कानून गो जनार्दन प्रसाद को दिए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम अशोक कुमार सैनी ने बताया की 26 जून को मंहगू का पुरवा में मकड्रिल का आयोजन जिलाधिकारी की मौजूदगी में किया जायेगा। कार्यक्रम में एनडीआरफ, बाढ़ खंड, खाद्य आपूर्ति विभाग, विकास खंड, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा सहित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बाढ़ के दौरान पुलिस बल की तैनाती को सुनिश्चित करने की बात कही। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बाढ़ आपदा के समय प्रशासन हर संभव मदद करेगा और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कोतवाल संजय मौर्य, राजस्व निरीक्षक अनिल यादव रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





