बच्चों को मिशनरी स्कूल में नहीं बल्कि गुरुकुल व शिशु मंदिर में पढ़ाने की अपील।
संजय यादव,अयोध्या।
शहर के प्रतिष्ठित स्कूल एमआईएस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच अवध प्रांत का दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग शुरू। विचार वर्ग के उद्घाटन सत्र में स्वदेशी अपनाने व चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार पर दिया गया जोर। वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वदेशी विचारधारा से जोड़ने की जरूरत। बच्चों को मिशनरी स्कूल में नहीं बल्कि गुरुकुल व शिशु मंदिर में पढ़ाने की अपील। बच्चों को स्वदेशी संस्कार देने पर दिया गया जोर। संस्कार से लेकर खान-पान बोली भाषा सब होनी चाहिए स्वदेशी। स्वदेशी जागरण मंच के प्रान्त सह संयोजक सलिल अग्रवाल ने किया अतिथियों का सम्मान। उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय संगठन माननीय कश्मीरी लाल जी क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव जी महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत संजय दास, महंत अवधेश दास, हेमंत दास महराज सहित स्वदेशी विचार मंच के 200 से अधिक कार्यकर्ता रहे मौजूद।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





