गुजरात और पंजाब के उपचुनाव में जीत से आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर:अनिल प्रजापति
संजय यादव,अयोध्या।
गुजरात और पंजाब विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आज आम आदमी पार्टी अयोध्या द्वारा पार्वती मैरिज लॉन देवकाली के पास सभी साथियों को मिठाई खिलाकर एवं लोगो को बांटकर इस उपलब्धि को साझा किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, लड्डू बांटे और जीत की खुशियाँ पूरे जोश से मनाईं। पार्टी नेतृत्व के प्रति निष्ठा और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलकता दिखा।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी संजीव निगम ने बताया कि iकार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति एवं महानगर अध्यक्ष कुलभुषण साहू ने संयुक्त रूप से की।उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्रीअरविन्द केजरीवाल के दूरदर्शी, gb सच्चे और ईमानदार नेतृत्व को देते हुए कहा कि यह जीत सच्चाई, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत की है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप जिला महासचिव सुनील कुमार मौर्य , जिला कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा ,छात्र इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश चतुर्वेदी एवं जिलाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सच्ची गुड़िया राईन , युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहित महाराज , आकिब , रफीक , नफीस , अपसार आदि मौजूद रहे
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





