तेज धूप व उमस भरी गर्मी में ड्यूटी पर तैनात टीएसआई बेहोश, जिला चिकित्सालय में हुआ उपचार।

SHARE:

तेज धूप व उमस भरी गर्मी में ड्यूटी पर तैनात टीएसआई बेहोश, जिला चिकित्सालय में हुआ उपचार।

संजय यादव,अयोध्या।

गुरुवार को अयोध्या में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। इसका असर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी साफ नजर आया। शहर के सबसे व्यस्त इलाके चौक में यातायात व्यवस्था को संभाल रहे टीएसआई रियाजुल हक अचानक गर्मी की चपेट में आकर अचेत हो गए और सड़क पर गिर पड़े। घटना के समय मौजूद उनके सहयोगियों दारोगा, सिपाही तथा अन्य लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और पास में मौजूद पुलिस वाहन के जरिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. आशीष पाठक ने बिना देर किए उनका इलाज शुरू किया। इलाज के बाद टीएसआई को होश आ गया और उन्होंने डॉक्टर तथा सहयोगियों का धन्यवाद किया।
उनकी तबीयत की खबर जैसे ही अन्य पुलिसकर्मियों को मिली, वे भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और रियाजुल हक का हालचाल जाना।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment