सरकार जनता के द्वार अभियान के तहत लगेगी ग्राम चौपाल, समस्याओं के समाधान का मिलेगा मंच।

SHARE:

  1. सरकार जनता के द्वार अभियान के तहत लगेगी ग्राम चौपाल, समस्याओं के समाधान का मिलेगा मंच।
    संजय यादव,अयोध्या।
    ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह द्वारा 20 जून दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत सराय चैमल में *”सरकार जनता के द्वार” अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। चौपाल सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। ग्राम चौपाल में सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा।
    *शिवेंद्र सिंह* ने बताया कि चौपाल के माध्यम से सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम कर पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधि, विकास विभाग के अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment