प्रदर्शनी में देसी विदेशी झूले बने आकर्षण का केंद्र।

SHARE:

प्रदर्शनी में देसी विदेशी झूले बने आकर्षण का केंद्र।

संजय यादव,अयोध्या।

फनलैंड प्रदर्शनी का आगमन आपके शहर में हुआ, प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के झूले बने आकर्षण का केंद्र।
नाका नीलकंठ लॉन के परिसर में प्रदर्शनी एवं मेला का शुभारंभ बीते दिनों हो चुका है प्रदर्शनी के संचालक कमलेश पांडे ने बताया कि पिछले 15 सालों से प्रदर्शनी का संचालन करते आ रहे हैं इस बार प्रदर्शनी नए अंदाज एयरप्लेन गेट व शिमला थीम के साथ नाका क्षेत्र में लगाई गई है। देसी विदेशी झूले सहित विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं साथ ही घरेलू वस्तुएं व खाने पीने का रेस्टोरेंट भी उपलब्ध है। प्रदर्शनी में विशेष रूप से भूत बंगला बनाया गया है जो मुख्य आकर्षण केंद्र है। सेल्फी पॉइंट का भी कार्य चल रहा है प्रदर्शनी में आने वाले जल्दी ही सेल्फी पॉइंट का भी लुफ्त उठा सकेंगे। प्रदर्शनी का समय शाम 4 से रात 11 बजे तक है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment