विश्वविद्यालय में चल रहे मूल्यांकन भवन सहित मुख्य परिसर का कुलपति ने किया निरीक्षण।
संजय यादव,अयोध्या।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय मुख्य परिसर में कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने परिसर के विभिन्न भवनों का निरीक्षण किया। मूल्यांकन भवन, ईडीपी सेल स्वामी विवेकानंद सभागार सहित परिसर के मुख्य गेट का निरीक्षण किया। मूल्यांकन भवन में चल रहे मूल्यांकन प्रगति को भी परखा।आवश्यक सुविधाओं को सुचारू रूप से मुहैया कराने के लिए संबंधित को आदेश दिया। पेयजल सुविधा एवं साफ सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्य हाल अन्य कमरों का निरीक्षण किया। सभागार परिसर के आसपास पौधरोपण के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. सुरेंद्र मिश्र, इंजीनियर आरके सिंह, राजेश पाण्डेय, डॉ. आदित्य सिंह वह अन्य मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





